logo

साइकिल रैली निकाल कांग्रेसियों ने किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

5630news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को मोरहाबादी इलाके में साइकिल की सवारी करते दिखे। दरअसल ऐसा कर वो पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध अपना आक्रोश जाहिर कर रहे थे। कांग्रेस समूचे देश में महंगाई के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी सिलसिले में रांची में भी विरोध मार्च निकाला गया। 

गौरव वल्लभ भी हुए शामिल
इस साइकिल रैली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक दीपिका पांडेय, राजेश कश्य प सहित कई नेताओं ने भाग लिया। गौरव वल्लभ ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ईंधन गैस भी मंहगा हो गया है।



GDP का बताया नया मतलब
गौरव वल्लभ ने GDP का नया मतलब बताया है। बोले जब मोदी सरकार जीडीपी बढ़ाने की बात कहती है तो उसका मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से है। बताया कि पेट्रोल की बेस प्राइस 31 रुपये प्रति लीटर है। इसपर केंद्र सरकार ने 32.5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगा दी है। बढ़ती हुई कीमतों के लिए केंद्र की पॉलिसी ही जिम्मेदार है।