logo

कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली

2223news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
कृषि कानूनों के खिलाफ अब झारखंड कांग्रेस आक्रामक तेवर दिखाने लगी है। कृषि कानूनों के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने बड़े आन्दोलन की रूप-रेखा तैयार की है। इसके प्रथम चरण में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। 

ट्रैक्टर रैली 9 नवम्बर को 
झारखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि 9 नवम्बर को कांग्रेस ट्रैक्टर रैली निकालेगी। यह रैली नामकुम के रामपुर से लेकर पुराने विधानसभा भवन तक निकाले जाने का निर्णय किया गया है। 

इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
कृषि कानूनों के बारे में डाॅ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने कृषि कानूनों के माध्यम से खेती को काॅरपोरेट के हाथों सौंपने की तैयारी कर रखी है। किसानों के लिए कानून लाने से पहले किसानों से पूछा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हम आन्दोलन तो करेंगे ही साथ में एक मांग पत्र भी महामहिम राष्ट्रपति को भेजने वाले हैं।