logo

झारखंड में कोरोना मरीजों की रफ्तार धीमी, 383 नए मरीज मिले, 895 की मौत हुई

1915news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
दुर्गोत्सव की भीड़भाड़ के बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि कुछ दिनों बाद इसका परिणाम क्या होनेवाला है। वैसे झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 99,398 तक पहुंच गयी है। वहीं मरनेवालों की संख्या 895 हो गई है। 92,298 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को भी नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। शनिवार को राज्य में 383 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। लंबे समय बाद रांची सहित 21 जिलों में सौ-सौ से कम संख्या में संक्रमित मिले हैं।

तीन जिलों में एक भी संक्रमित नहीं
बता दें कि तीन जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इनमें गिरिडीह, पाकुड़ तथा पलामू शामिल हैं। शनिवार को विभिन्न जिलों में 470 मरीज स्वस्थ भी हुए। शनिवार को बोकारो में 40, चतरा में दो, देवघर में 16, धनबाद में 50, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में 48, गढ़वा में 28, गोड्डा में चार, गुमला में 17, हजारीबाग में 16, जामताड़ा में एक, खूंटी में 21, कोडरमा में तीन, लातेहार में आठ, लोहरदगा में सात, रामगढ़ में 10, रांची में 86, साहिबगंज में दो, सरायकेला में सात, सिमडेगा में छह तथा प. सिंहभूम में सात नए संक्रमित की पहचान हुई।

जिलों की स्थिति
पिछले 24 घंटे में बोकारो में 29, देवघर में 17, धनबाद के 32, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 43, गढ़वा में 13, गोड्डा में एक, गुमला में 21, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में दो, कोडरमा में 61, लातेहार में 13, लोहरदगा में 30, पाकुड़ में नौ, रांची में 133, साह‍िबगंज में आठ, सरायकेला खरसावां में 13, सिमडेगा में एक तथा प. सिंहभूम में 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रांची में दो मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।