logo

क्रेटा कार ने बाउंड्री वाल तोड़ते हुए घर के मालिक की ली जान, 4 को किया घायल

5390news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
बांका से रांची जा रही क्रेटा कार ने शुक्रवार को गिरिडीह के हिरोडीह जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर कोदंबरी में एक घर के बाउंड्री तोड़ते हुए पिलर से टकराई। इसके बाद वाहन ने अपनी चपेट में एक युवक को भी ले लिया। वह सड़क के किनारे सीमेंट बालू मिलवा रहे थे। उसी समय 32 वर्षीय गोविंद वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही मौजूद मजदूर अजीत वर्मा भी घायल हो गया। अन्य घायलों में वाहन में सवार सूर्यकांत बर्णवाल, मानस पांडेय और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। 

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जमुआ रेफरल अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को धनबाद भेजा गया। और वाहन सवार घायलों को देवघर रेफर कर दिया गया। घटना की खबर पाकर बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। मौके पर हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय पहुंचे और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिए जाने की बात कही। तब जा कर लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।