logo

सड़क पर पत्थर लगा कर रोकते है गाड़ी फिर करते है छिनतई

7197news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका:
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र( Shikaripada Police Station Area ) में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर सोमवार की रात में कजला दाहा मोड़ के पास अपराधियों ने छिनतई की। अपराधियों ने 10 से 11 की संख्या में घटना को अंजाम दिया। अजीब बात ये है कि ये अपराधी सड़क पर पत्थर लगा देते है जिसे देख गाडी वाले लोग रूक जाते है। 

स्कॉर्पियो सवार को भी अपराधियों ने लूटा
जानकारी के मुताबिक सुदीप सिंह नामक एक व्यक्ति रात को तकरीबन 12 बजे पर दुमका से अपने स्कॉर्पियो (Scorpio ) से वापस आ रहे थे। उन्होंने पत्थर देखकर गाड़ी रोका तो उनसे 13600 रुपये छीन लिये गए साथ ही  गाड़ी में रखा अन्य समान भी ले लिया। 

एक अन्य व्यक्ति से भी लूटे थे 1500 रुपये
घटना के वक्त साहिल टुडू नामक एक अन्य युवक भी वहां से गुजर रहा था।  उसके मोटरसाइकिल को भी अपराधियों ने रोक लिया और उससे भी 1500 रुपये की लूट लिए। इससे पहले हजारीबाग (Hazaribagh )से आ रहे एक गाड़ी वाले को भी अपराधियों ने यहां लूटा था।  गाड़ी वाले ने इसकी जानकारी थाने में नहीं दी और सीधे निकल गया। सूचना पर थाना प्रभारी सुशील कुमार (Station Incharge Sushil Kumar) दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा किया। मंगलवार की सुबह जिला से डॉग स्क्वायड (Dog squad) की टीम पहुंची। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।