logo

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 17 जुलाई को झारखंड के सभी जिलों में निकालेगी 5 किलोमीटर साइकिल यात्रा

10753news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 17 जुलाई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 19 जुलाई को राज्य भर के सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे। केन्द्र सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की जाएगी। जबकि 28 जुलाई को राजधानी रांची में प्रदेश स्तरीय विरोध मार्च निकाला जाएगा। यह निर्णय रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया। जिसमें  आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई। बैठक की  अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने की जबकि  विधायक दल नेता आलमगीर आलम विशेष तौर पर उपस्थित थे। कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,संजय लाल पासवान,मानस सिन्हा, रमा खलखो, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, अशोक चौधरी,भीम कुमार, डा तौसीफ, अमूल्य नीरज खलखो,शहजादा अनवर, सुल्तान अहमद, राजीव रंजन प्रसाद, गुंजन सिंह, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप तुलस्यान, रविंद्र सिंह, केदार पासवान, सतीश पाल मुंजनी, सलीम खान, जय शंकर पाठक, अमरेंद्र सिंह कुमार राजा, विनय सिन्हा दीपू, शशि भूषण राय, सुरेन्द्र सिंह, निरंजन पासवान, गजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, अजय सिंह, बबलू शुक्ला, जगदीश साहू और प्रभात कुमार,मुख्य रूप से उपस्थित थे।



महंगाई के मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा की जनसंख्या नीति: डॉ. रामेश्वर उरांव
बैठक के बाद मीडिया से बात डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही है। लोगों की आमदनी घटती जा रही है। पिछले 2 वर्षो के अंदर ₹20 की चीज ₹45 में बिक रही है। पेट्रोल और डीजल और खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर हर चीजें महंगी होती जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 10 दिनों तक आंदोलन के माध्यम से महंगाई कम करने को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव डालेगी। जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर कहा कि जनसंख्या को लेकर हर 10 साल पर केंद्र सरकार सेंसेस कराती है। देश के अंदर जनसंख्या को लेकर केंद्र सरकार फैसला करती है।परन्तु  अर्र्थशास्त्र के विद्यार्थी होने के नाते हमारा यह मानना है कि जनसंख्या पर नियंत्रण होना चाहिए। लेकिन भाजपा महंगाई जैसे मुख्य मुद्दे से देश को भटकाने की बात करती रही है।



10 दिनों  तक आंदोलन में शामिल होंगे विधायक-मंत्री भी: आलमगीर आलम  
कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 दिनों का निर्धारित आंदोलनात्मक कार्यक्रम में सभी विधायक और मंत्री भी शामिल होंगे। एवं जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक महंगाई के मुद्दे जन जन तक ले जाऐंगे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा हमारे सभी विधायकों के साथ हर एक दो दिन पर बात होती रहती है, सभी विधायक सरकार के साथ हैं और समय आने पर विधायक दल की बैठक का भी निर्णय लेंगे। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार में सभी विधायक पूरी आस्था और विश्वास के साथ काम कर रहे हैं।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश ने किया।