logo

शादी के दूसरे दिन युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से मिली लाश

8023news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी के बघमनवा टोला में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गाय। घटना शनिवार की है। युवक की नई-नई शादी हुआ थी। दुल्हन को घर लाने के बाद 30 अप्रैल से ही युवक गायब था। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। फिलहाल, घटना से परिवार औऱ गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पत्नी करती रही इंतजार
पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र सिंह की शादी मेदिनीनगर के झुरू गांव की रिंकु देवी के साथ हुई थी। 29 अप्रैल को दुल्हन ससुराल आ गई थी। रात में खाना-पीना के बाद सभी लोग सो गए और सुरेंद्र गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद शनिवार को शव बगल के कुएं से मिला। वहीं सुरेंद्र की दुल्हन रिंकू पति के आने का इंतजार करती रही लेकिन उसकी मौत की खबर आई।