logo

गांजा पीने निकले अधेड़ की गर्दन कटी लाश बरामद, जांच में जुटी पुलिस

9840news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार:

मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एजामाड़ कॉलोनी में अधेड़ का गला कटा शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय भादे नायक के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है। परिजनों के अनुसार व्यक्ति रात में करीब 11 बजे के आसपास गांजा पीने निकला था। अधेड़ की गर्दन पर तीन-चार बार धारदार हथियार से वार किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

घर के पास ही मिली लाश 
मृतक की बहु ने पुलिस को बताया कि रात में करीब 11 बजे बहू ने घर से निकलकर अपने ससुर की राह देख रही थी। उसने देखा कि ससुर की गर्दन कटी हुई थी और खून बह रहा था।  भादे नायक के दो बेटे कारू नायक और सतेंद्र नायक हैं। मृतक की पत्नी बधनी देवी मायके गई थी। घटना की सूचना के बाद वह बुधवार की सुबह लौटी। बहू अनिता देवी के अनुसार ससुर रात के करीब 10 बजे खाना खाकर घर के बाहर गांजा पी रहे थे। घर में सब सो गए थे। जब वह दोबारा देखने निकली तो भादे की लाश पड़ी हुई थी। 

हत्या की वजह स्पष्ट नहीं 
अभी तक इस मामले में वजह स्पष्ट नहीं है कि भादे की ह्त्या क्यों हुई है। मृत बुजुर्ग की बहू ने बताया कि वो लाश देखकर शोर मचाने लगी जिसके बाद  ग्रामीण मौके पर जुटे। लातेहार में भारी बारिश भी हो रही थी।  बारिश रुकने  के बाद मृतक के बेटे सतेंद्र नायक ने करीब 3 बजे सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। सुराग तलाशे जा रहे हैं।