logo

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, कबाड़ चुनने वाली महिला ने पहचान लिया

8070news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

रंका मोड़ के पास एक पीपल है जो काफी साल पुराना है। उस पेड़ से सोमवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव झूलता हुआ मिला। यह चौक शहर के सबसे व्यस्त चौक में से एक है। यहां से शहर थाना काफी नजदीक में है। मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। 

लटकी हुई लाश की लोग खींच रहे थे फोटो
शव को पेड़ में झूलता देख वहां से गुजरने वाले उसकी फोटो ले रहे थे। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। उसके बाद शव का पंचनामा किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पहले मृत व्यक्ति की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। 

कबाड़ चुनने वाली ने की है शव की पहचान
स क्षेत्र में कबाड़ चुनने वाली  महिला ने शव को पहचाना है। उसका कहना है कि उसको मृतक का नाम नहीं मालूम है लेकिन उसे यह पता है कि यह व्यक्ति भीख मांगता था। दो दिनों से हनुमान मंदिर के पास रह रहा था। पुलिस महिला की निशानदेही पर मामले की छानबीन में जुट गयी है।