logo

पेड़ से लटका मिला 'विधायक' का शव! 10 दिन पहले ही हुई थी शादी

8175news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
छतरपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ फंदे से लटका मिला है। मृतक के पहचान 25 वर्षीय विधायक सिंह के रूप में कई गयी। युवक कंगालीडीह गांव का रहने वाला था। इस युवक की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

स्थानीय लोगों ने जताई हिंसा की आशंका
स्थानीय लोग हत्या की आशंका जताई रहे हैं। पुलिस पत्येक बिंदु से मामले की जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास जारी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। युवक ऑटो ड्राइवर था। युवक के परिजनों के अनुसार वह रात को ऑटो लेकर निकला था उसके बाद घर वापस नही आया और सुबह उसका शव बरामद किया गया।

महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
युवक का शव महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के पास महुआ के पेड़ में फंदे से झूलता मिला। बीती रात वह घर से ऑटो लेकर निकला था। देर रात तक जब नही लौटा तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। तब जाकर बैरियाडीह पेट्रोल पंप के पास उसका ऑटो खड़ा मिला। लेकिन विधायक ऑटो में नहीं था। गुरुवार की सुबह शव को स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

मृतक के पास ही था पर्स और मोबाइल
छतरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या लग रहा है। मृतक का पर्स और मोबाइल उसके पैंट के पॉकेट में मिला है। उसके शरीर पर भी मारपीट के कोई निशान नही है। जहां से युवक का शव बरामद हुआ है वह भीड़भाड़ वाला इलाका है और बदमाश ऐसे इलाके में अपराध नही करते है। फिर भी हर तरह से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।