logo

45 दिन पहले कुएं से बरामद नाबालिग लड़की के शव को दफनाने के 5 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला बाहर

4398news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, हज़ारीबाग़: 
जिले से एक हैरान करदेने वाली घटना सामने आयी है। 14 वर्षीय लड़की का शव करीब 45 दिन पहले गांव में कुएं से बरामद किया गया था। और उसके शव को केवला गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। लड़की के पिता ने थाना में अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव को शनिवार को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें की  मामला जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव का है। 

गांव के कुएं में मिला था लड़की का शव
मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय रोशनी खातून कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. करीब 45 दिन पहले कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजन ने आनन फानन में शव लड़की के पैतृक गांव केवला गांव लाए और यहां कब्रिस्तान में दफन कर दिया था।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के कुछ दिनों बाद लड़की के पिता क्याम खान अपने ससुराल गए तो उन्हें अगल-बगल के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उसकी मौत संदिग्ध है। इसके बाद क्याम खान ने पुलिस को बेटी की हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया। शनिवार को केवला कब्रिस्तान में मजिस्ट्रेट और चौपारण बीडीओ चौपारण सर्किल इंस्पेक्टर मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।