logo

मोदी सरकार में झारखंड की कला-संस्कृति हो रही सम्मानित: दीपक प्रकाश

14741news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सरायकेला निवासी छऊ गुरु शशधर आचार्य एवं झारखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले राँची के नागपुरी लोक गायक मधु मंसूरी हंसमुख को वर्ष 2020-21 का  "पद्मश्री"  सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की कला-संस्कृति,गीत-संगीत से जुड़ी प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय पटल पर लगातार सम्मानित हो रही हैं।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पीएम के मन मे झारखंड बसता है। लगातार झारखंड की प्रतिभाओं को पद्म अलंकरण से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि इसके पूर्व की यूपीए सरकारों ने झारखंड का कोई ख्याल नही रखा। भाजपा सरकार ने अटल जी के नेतृत्व में झारखंड बनाया और आज मोदी सरकार में राज्य के विकास के सार्थक प्रयास किए जा रहे है साथ ही साथ यहां की  प्रतिभाएं भी सम्मानित हो रही है।