logo

दीपिका पांडेय बनीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड की प्रभारी

9364news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह उत्तराखंड राज्य की प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त की गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की है। पार्टी में दीपिका का कद बढ़ा है। चूंकि फरवरी 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है। वो झारखंड के साथ उत्तराखंड में भी सक्रिय रहेंगी।

कांग्रेस में भी बढ़ा कद
दीपिका पांडेय को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड राज्य की प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से उनका कद कांग्रेस में बढ़ गया है। कुछ राजनीतिक पंडित तो झारखंड प्रदेश के अगले अध्यबक्ष के रूप में उन्हें  देख रहे हैं।

इन्हेंन भी मिले पद
दीपिका पांडेय के अलावा सांसद सत्तागिरी शंकर उलाका (सह छत्तीसगढ़ प्रभारी), संजय दत (सह हिमाचल प्रदेश प्रभारी), इमराम मसूद (सह दिल्ली प्रभारी) और बृज लाल खबरी (सह बिहार प्रभारी) को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।