logo

असम विस चुनावों के लिए झारखंड की दीपिका पांडेय बनी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य

5823news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे बीच की विधायक असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन में अपनी सहभागिता निभाएंगी। दीपिका को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम के लिए ऑबजर्वर भी बनाया है।

बन्ना  गुप्ता और अनूप सिंह भी बने बंगाल में ऑबजर्वर
दीपिका पांडेय सिंह के अलावा राज्य के स्वास्थ्‍य   मंत्री बन्ना  गुप्ता को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का, तो बेरमो से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह को वर्दमान का ऑबजर्वर बनाया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज शाम बंगाल के 28 जिलों के लिए पार्टी के ऑबजर्वर के नामों की घोषणा की है।



दीपिका को दी गई मुबारकबाद
दीपिका पांडेय सिंह को स्क्रीनिंग कमेेटी का सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डॉ डरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल को-आर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, सुलतान अहमद, भीम कुमार, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, रविन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, शकील अख्तर अंसारी, नेलीनाथन, अरूण श्रीवास्तव, डॉ विनोद सिंह, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, प्रभात कुमार, कौशल किशोर, राजेश चन्द्र राजू, राजकिशोर सिंह सहित कई प्रमुख कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।