logo

देश के प्रधानमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गाली देने वाले पर भी एफआईआर दर्ज हो -आदित्य साहू

16875news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। कहा कि धनबाद में भाजपा के कार्यक्रम में एक युवक द्वारा देश के प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गाली दी गई। उस युवक पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि इस घटना के पीछे भी एक सोची समझी साजिश है। क्या गाली देने वाला युवक एक अल्पसंख्यक समुदाय विशेष से आता है इसलिये मुख्यमंत्री चिंतित हो गए। क्या राज्य के अन्य समुदाय के लिय सरकार का कोई धर्म नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि सिमडेगा मॉब लिंचिंग पर मुख्यमंत्री ने कोई ट्वीट नही किया। चाईबासा में पूर्व विधायक पर नक्सली हमला हुआ, दो दो अंगरक्षकों की गला रेत कर हत्या हो गई। उनकी लाश 15 घंटे तक खुले मैदान में पड़ी रही उस वक्त मुख्यमंत्री का कोई ट्वीट क्यों नहीं हुआ। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री के चहेतों पर कोई मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं होने पर मुख्यमंत्री जी का ट्वीट नही हुआ, डायन के नाम पर हत्या हो गई फिर भी कार्रवाई केलिय ट्वीट नही हुआ, दलित परिवार की जमीन छीन ली गई कोई ट्वीट नहीं हुआ।

 

 

झारखंड में रोज इस सरकार के नाक के नीचे सैकड़ो जनविरोधी घटनाएं घटित होती हैं लेकिन मुख्यमंत्री जी मौन साधे बैठे रहते हैं। संवेदनशील मुद्दों पर उनकी तत्परता नहीं दिखती है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा को टारगेट करके ऐसी साजिश रची गई है।