logo

दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मुंबई में उमड़ा 'लाल बादल'

4483news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब दो माह से देशभर से किसान दिल्‍ली की चारों सीमाओं पर जमे हुए हैं। आंदोलनरत उन किसानों के समर्थन में महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे। वहां से राजभवन तक मार्च किया। आयोजन संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा ने किया है। इस रैली को 'लाल बादल' नाम दिया गया है।

सत्ता को मेहनतकश लोगों की परवाह नहीं: शरद पवार 
आजाद मैदान में मजमे को संबोधित करते हुए NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, 'यह लड़ाई आसान नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों को देश के मेहनतकश लोगों की परवाह नहीं है। आप देखिए 60 दिन हो गए हैं, किसान कड़ाके की ठंड के बीच लगातार विरोध कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री ने कभी उनका हाल जाना है? मैंने महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा राज्यपाल नहीं देखा। वे जानते थे कि महाराष्ट्र के किसान उनसे मिलने आ रहे हैं, इसके बावजूद वे गोवा चले गए। उनके पास कंगना से मिलने का समय है, लेकिन किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।'