logo

कांग्रेस का आरोप- मोदी के इशारे पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने रुकवाई महंगाई विरोधी रैली

15659news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली होनी थी। लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने रैली की अनुमति नहीं दी। यह आरोप झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने लगाया है। इसके विरुद्ध आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची के कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला। वहीं चौक पहुंच पुतला दहन किया गया। मीडिया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जायेगी। महंगाई सीधे आम जनता से जुड़ा मसला है। जिसका व्यापक प्रभाव देश के आम जनता पर पड़ रहा है। पिछले माह में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे राज्य भर में जन-जागरण अभियान को सफलता पूर्वक चलाया गया। जिसे जन समर्थन भी मिला। सदन से सड़क तक अपनी आर्थिक नितियों एवं अन्य विफल नीतियों को छुपाने के लिए मोदी सरकार ने असंवैधानिक रूप से दबाव बनाने के ख्याल से 12 सांसदो को शीलकालीन सत्र से निलंबित किया। इसका मुख्य कारण सरकार के पास विपक्ष के किसी भी सवाल का जवाब नहीं होना है। एक रणनीति के तहत साजिशन विपक्ष को असंवैधानिक रूप से दबाव देकर सदन को बाधित करना चाहती है। 

अब जयपुर में होगी महंगाई हटाओ रैली 
ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपनी पार्टी रैली को नहीं रोकती पर जैसे ही विपक्षी पार्टियों जनहित के मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी, कृषि आदि को लेकर जब संवैधानिक तरीके से रैली या सभा का आयोजन करना चाहती है तो सरकार विधि व्यवस्था का हवाला देकर हमेशा उसमें अड़चन डालने का काम करती है। लोकतंत्र में यदि विपक्ष को इस प्रकार जबरन घेरा जाएगा तो स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र कमजोर होगा और तानाशाही उत्पन्न होगी। लेकिन राष्ट्र का निर्माण करने वाली कांग्रेस पार्टी प्रजातंत्र की आवाज उठाने में अपनी प्रतिद्धता से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। केन्द्र सरकार को कुभंकरनी नींद से जगाने के लिए निर्धारित रैली 12 दिसंबर को महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में होगी।

कौन- कौन रहे मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, राकेश किरण महतो,  अमुल्य नीरज खलखो, मानस सिन्हा, श्मशेर आलम, केशव कमलेश महतो, महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, अभिलाष साहु, रमा खलखो, नेली नाथन, कुमार राजा, विनय सिन्हा दीपू,  निरंजन पासवान , राजेश चंद्र राजू, राजेन वर्मा, बबलु शुक्ला, छोटु सिंह, सलीम खान, प्रभात कुमार, जगदीश साहु,  रिंकु तिवारी, दीपक ओझा, अजय सिंह, अमर यादव, उमर खान, रमेश पांडे रमा शंकर तिवारी, मोइन खान,  राजीव प्रकाश चौधरी, जितेन्द्र त्रिवेदी, विवेक शाहदेव आदि शामिल हुए।