logo

रांची नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा बनाना ठीक नहीं- संजीव विजयवर्गीय

13326news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कई महीने से लगातार रांची नगर निगम की निगम परिषद ( बोर्ड ) की बैठक अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पा रही है। इस मामले में डिप्‍टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने उप - महापौर कार्यालय कक्ष में पार्षदों के साथ बैठक की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि रांची नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा बनाना ठीक नहीं है। 4-5 महीने से बोर्ड की बैठक नहीं होने से शहर के जन- कल्याण से संबंधित कार्यो में बाधा पैदा हुई है। 27 सितंबर को होनी वाली बोर्ड की बैठक भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गयी। बैठक में सभी पार्षदों ने 30 सितंबर को होने वाली बोर्ड की बैठक को कराने का निर्णय लिया। नगर निगम की बोर्ड की बैठक कैसे वातावरण में सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसपर चर्चा हुई। 

 

बैठक में नकुल तिर्की , वार्ड पार्षद -01 , गुंदरा उराँव , वार्ड पार्षद -02 , बसंती लकड़ा , वार्ड पार्षद -03 , सुजाता कच्छप , वार्ड पार्षद -07 , वीणा अग्रवाल , वार्ड पार्षद -08 , प्रति रंजन , वार्ड पार्षद -09 , अर्जन यादव , वार्ड पार्षद -10 . कुलभूषण डुंगडुंग , वार्ड पार्षद -12 , पुनम बड़ाईक , वार्ड पार्षद -13 ,  दिनेश राम , वार्ड पार्षद -14 , जरमिन कुजूर , वार्ड पार्षद -15 , नजिमा रजा , वार्ड पार्षद -16 , रोशनी खलखो , वार्ड पार्षद -19 , सुनील यादव , वार्ड पार्षद -20 , मो ० एतिहशाम , वार्ड पार्षद -21 , नजिया अस्लम , वार्ड पार्षद -22 , साजदा खातून , वार्ड पार्षद -23 , विजया लक्ष्मी सोनी , वार्ड पार्षद -24 , अर्जुन राम , वार्ड पार्षद -25 , अरूण कुमार झा , वार्ड पार्षद -26 , ओम प्रकाश गुप्ता , वार्ड पार्षद -27 , रश्मिी चौधरी , वार्ड पार्षद -28 , सोनी परविन , वार्ड पार्षद -29 , अशोक यादव , वार्ड पार्षद -31 , पुष्पा टोप्पो , वार्ड पार्षद -33 , विनोद कुमार सिंह , वार्ड पार्षद -34 , झरी लिंडा , वार्ड पार्षद -35 , सविता कुजूर , वार्ड पार्षद -36 , दीपक कुमार लोहरा , वार्ड पार्षद -38 , वेद प्रकाश सिंह , वार्ड पार्षद -39 , सुचिता रानी , वार्ड पार्षद -40 , उर्मिला यादव , वार्ड पार्षद -41 , कविता सांगा , वार्ड पार्षद -47 , माग्रेट मिंज , वार्ड पार्षद -48 , सविता लिंडा , वार्ड पार्षद -51 की भागीदारी रही।