logo

कोरोना संक्रमितों के लिए जिला कांग्रेस ने शुरू की निःशुल्क एंबुलेंस सेवा

8557news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 
कोरोना (Corona) की बढ़ती लहर के बीच संक्रमितों की सेवा के लिए जिला कांग्रेस कमिटी ने जिला के कोरोना संक्रमितों की सेवा के लिए पहल की है। कांग्रेस की ओर से एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई है। कोई भी संपर्क कर अपने किसी संक्रमित परिजन को अस्पताल तक ले जा सकता है। 

मंत्री आलमगीर आलम ने किया उद्धघाटन 
धनबाद परिसदन में इस सेवा का उदघाटन राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir alam) ने झंडा दिखाकर किया। बता दें कि  शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पार्टी के वरीय नेता अशोक सिंह की ओर से मिले इस एंबुलेंस का संचालन जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संक्रमितों को इसका लाभ मिलेगा। 

कार्यकर्ताओं को मिली जनसेवा की सीख
मंत्री आलमगीर आलम ने संक्रमितों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस प्रदान कर अशोक सिंह को धन्यवाद दिया। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कोरोना काल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्देश भी कांग्रेस नेताओं को दिया है। इसी के तहत धनबाद में आज से एंबुलेंस सेवा शुरू की गई। शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संरक्षक सह कांग्रेस के वरीय नेता अशोक सिंह ने बताया कि मानव सेवा के लिए इस तरह की पहल करने की अपनी सोच को उन्होंने पूरा करने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू किया है। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं इसलिए पार्टी को उन्होंने एंबुलेंस दे दी है। इसका संचालन कांग्रेस के जरिए ही किया जाएगा।