logo

9 महीने बाद 15 जनवरी से शुरू होने जा रही धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस

4051news.jpg
9 महीने बाद 15 जनवरी से शुरू होने जा रही धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
द फॉलोअप टीम, रांची: 
कोरोना महामारी की वजह से सबकी ज़िंदगी जैसे ठहर सी गयी थी। लेकिन जैसे-जैसे हालात ठीक हो रहे हैं। वैसे-वैसे फिर से लाइफ ने अपनी पटरी पर वापस से चलना शुरू कर दिया है। रेलवे भी एक-एक कर के सभी ट्रेनों को शुरू कर रहा है। इसी बीच रेलवे ने झारखण्ड वासियों को खुशखबरी दी है। 9 महीने बाद 15 जनवरी से धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है।
 
ट्रेन कतरास में नहीं रुकेगी
यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार से चलनी शुरू हो जाएगी।  लेकिन यह ट्रेन कतरास में नहीं रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कोरोना से पहले यह ट्रेन धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कतरासगढ़, फुलवरिया व झालदा में था, लेकिन स्पेशल बना कर चलाने के बाद रेलवे प्रशासन ने इन तीनों स्टेशनों से ठहराव हटा लिया है। धनबाद के बाद डायरेक्ट चंद्रपुरा में ही स्टॉपेज है। 

9 :40 में पहुंचेगी रांची 
03303 धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल धनबाद से सुबह 5.40 में धनबाद से  खुलेगी इसके बाद चंद्रपुरा, बोकारो स्टील एवं मुरी होते हुए  सुबह 9.40 बजे यह ट्रेन रांची पहुंच जायेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03304 रांची-धनबाद इंटरसिटी स्पेशल को शाम 7.05 बजे रांची से रवाना किया गया जायेगा।