logo

अपने घोड़े चेतक की मालिश करते हुए नजर आए धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

9065news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
मालिश किसे अच्छी नहीं लगती, आदमी हो या जानवर। खासकर जब यह मालिश वह शख्स कर रहा हो जिसकी एक झलक पाने को हर कोई बेताब रहता है। जी हां दुनिया को अपने बल्ले से नचाने वाले धोनी अपने घोड़े चेतक का मालिश कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया  धोनी की पत्नी साक्षी ने खुद शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा है, पैम्परिंग टाइम, मारवाड़ी हॉर्स। 
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने रांची स्थित आवास पर छुट्टी मना रहे हैं। आईपीएल खेलने के बाद से वे अपने परिवार के साथ हैं। धोनी को बाइक और पशुओं से कितना प्रेम है, यह हम सब जानते हैं। वह जब भी फुर्सत में होते हैं तो इन दोनों के साथ वक्त जरूर बिताते हैं। इसका एक और उदाहरण इन दिनों इंस्टाग्राम पर लगाए उस वीडियो में देखा जा सकता है। जिसमें माही अपने घर के नए मेहमान चेतक की मालिश कर रहे हैं। 

आंखे बंद कर ले रहा मजा
जब धोनी चेतक के शरीर पर हाथ फेर रहे हैं, तो चेतक आंख बंद कर सुकून महसूस कर रहा है और थोड़ा इतरा भी रहा है। हां भाई इतराये भी क्यों नही जब मालिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हो।