logo

शादी करने जा रही हैं धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड, माही पर पूछे गए सवाल का दिया ये जवाब

7334news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

महेंद्र सिंह धोनी की कथित तौर पर एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अभिनेत्री रायलक्ष्मी शादी करने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी। रायलक्ष्मी अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रायलक्ष्मी का नाम एक समय टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी जुड़ चुका है। 
 
सोशल मीडिया के जरिये दी सगाई की जानकारी
एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को अपने सगाई की जानकारी दी है। राय लक्ष्मी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'पिछले काफी समय से लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, इसलिए मैं इसका जवाब दे रही हूं। पहली बात तो ये कि मैं अपना रिश्ता किसी से छुपा नहीं रही। मुझे लगता है कि इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए कि मेरी जिंदगी में क्या चल रहा है?'

आगे लिखा, 'इसके साथ-साथ मैं प्राइवेसी चाहती हूं. जी हां, हम लोगों ने कुछ करीबी दोस्तों को न्योता भेजा है। मैं 27 अप्रैल 2021 के दिन सगाई कर रही हूं। यह सब अचानक हुआ है, लेकिन मेरा परिवार खुश है। मैं भी उस इंसान की होने के लिए तैयार हूं, जिसके साथ मुझे पूरी जिंदगी गुजारनी है.'।


धोनी के बारे में क्या कहा था रायलक्ष्मी ने
भारतीय क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनका अफेयर हर किसी को याद है। हालांकि दोनों के बीच ब्रेकअप का कारण किसी को पता नहीं चला था। एक इंटरव्यू में  जब एक्ट्रेस  से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अब इस बारे में चर्चा नही करना चाहिये। इस बात को बीते काफी साल हो गए है। अब धोनी की एक बच्ची भी है।