logo

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं धोनी! चार महीने की प्रेग्नेंट हैं साक्षी, रैना की पत्नी ने किया खुलासा 

13849news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीता। चौधी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर फैंस को तोहफा दिया। अब जानकारी मिली है कि धोनी अपने चाहने वालों को एक और खुशखबरी देने वाले हैं। खबरें हैं कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। खबरें हैं कि कैप्टन कूल धोनी की पत्नी साक्षी धोनी मां बनने वाली हैं। 

प्रेग्नेंसी की खबर वायरल 
आईपीएल के बाद अचानक सोशल मीडिया पर धोनी की पत्नी साक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने इस बात की जानकारी दी है। अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी धोनी 4 माह की प्रेग्नेंट हैं। इसका मतलब धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है। 

कपड़ों से प्रेग्नेंट लग रहीं 
साक्षी की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिससे साक्षी प्रेग्नेंट लग रही हैं। साक्षी और जीवा (Ziva) की खुशी मैदान में देखते ही बन रही थी। साक्षी खुशी से उछलने लगीं और अपने आसपास बैठे लोगों को गले लगाकर बधाई देने लगीं। साक्षी ने इस दौरान पीले रंग का ढीला ड्रेस पहना हुआ था जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यह कयास लगाया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। फैंस का कहना है कि साक्षी 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं और धोनी के घर अगले साल नया मेहमान आने वाला है।