logo

धोनी की फैमिली का हिस्सा बना खास मेहमान, पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया में दी जानकारी

8178news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर माही और उनके फार्महाउस से संबंधित जानकारियां फैंस के बीच शेयर करती हैं। ऐसे में बुधवार को भी साक्षी ने टि्वटर, फेसबुक इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को घर मे किसी नए मेहमान के आने की जानकारी दी। उन्होंने घर पर घोड़ा आने की खबर दी है। साथ ही एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-"वेलकम होम चेतक"।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
अब इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि माही जल्द ही चेतक की सवारी करते दिखेंगे। साक्षी ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें दो कुत्ते भी खेलते दिख रहे है। पिछले कुछ घंटों में लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

और भी कई पालतू है धोनी के घर
महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के तो  शौकीन हैं ही साथ ही वह घर में पालतू जानवरों को भी रखने के शौकीन है। उनके पास कुछ दुर्लभ पशु-पक्षी भी है। कई तरह के कुत्ते भी उन्होंने पाले है और अब उनके घर मे  चेतक यानी कि घोड़ा भी शामिल हो गया है।