logo

जम्मू-कश्मीर में 370 धारा फिर से होगी बहाल! दिग्विजय के बयान पर संबित पात्रा- कांग्रेस देशद्रोहियों का क्लब

9690news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
'कांग्रेस अगर केंद्र की सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 (Article 370) को  फिर से बहाल करने पर विचार किया जाएगा।'  ये कथन है कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह का। उन्होंने कहा कि  'जब उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया तो वहां लोकतंत्र नहीं था।  वहां इंसानियत भी नहीं थी, क्योंकि सभी को जेल में बंद कर दिया गया था। कश्मीरियत वहां के सेक्युलरिज्म का हिस्सा है, क्योंकि मुस्लिम बहुल राज्य का राजा हिंदू था और दोनों साथ मिलकर काम किया करते थे।  यहां तक कि कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया गया था। ऐसे में आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला बेहद दुखद था और कांग्रेस जब सत्ता में आएगी तो 370 हटाने के फैसले पर फिर विचार करेगी।  दिग्विजय सिंह के इस कथन के बाद से भाजपा में भूचाल आ गे है। दिग्विजय सिंह के कथन पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) देशद्रोहियों का क्लब है। 

एंटी नेशनल गिरोह के सरगना राहुल
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को देशद्रोहियों का क्लब बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक टूल किट के माध्यम से लंबे समय से देश को खोखला  कर रही है। पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गिरोह के सरगना राहुल हैं।अपना नाम बदलकर आईएनसी की जगह एएनसी कर दे।  कांग्रेस एंटी नेशनल क्लबहाउस है। दिग्विजय सिंह वही आदमी हैं जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना कहा था।  ये वही दिग्विजय सिंह हैं कि जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले को आरएसएस की साजिश कही थी।  उन्होंने उस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का प्रयास किया था।  कश्मीर जैसे गंभीर यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन सब में सबसे बड़ी गलती राहुल गांधी की हैं।  जब आर्टिकल 370 हटाया गया था तब 25 अगस्त 2019 को राहुल ने ट्विट किया था कि आर्टिकल 370 को हटाकर भाजपा ने बड़ी गलती की।

पाकिस्तान की मदद से मोदी को हटाना चाहती है कांग्रेस 
संबित ने कहा कि पाकिस्तान के पत्रकार की ओर से पूछा जाता है कि मोदी सरकार कब तक रहेगी। जिसमे कांग्रेस जवाब देती है कि अगर मोदी की सरकार खत्म होती है और कांग्रेस की सरकार बनती है तो कश्मीर में आर्टिकल 370 फिर से बहाल किया जायेगा। पात्रा ने एक और वाक्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर ब्यान दिया कि मोदी को हटाना होगा और हमें वापस लाना होगा। उन्होंने 2014 के आसपास यह बात पाकिस्तान में कही थी।  इससे साफ़ है कि कांग्रेस पाकिस्तान की मदद से मोदी को हटाना चाहती है। 

फारूक अब्दुल्लाह ने जताई खुशी 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह ने दिग्विजय सिंह के इस ब्यान पर खुशी जताई है।  उन्होंने दिग्विजय सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि वो उनके इस बयान के लिए आभारी हैं।  फारूक अब्दुल्लाह ने कहा, 'मैं दिग्विजय सिंह जी का बहुत आभारी हूं।  उन्होंने लोगों की भावनाओं को महसूस किया है।  मैं इसका दिल से स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि सरकार इस पर फिर से गौर करेगी.' बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 बहाल करने की बातें एक क्लब हाउस चैट में की।  वहां एक पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद था। 

अमित मालवीय ने ऑडियो शेयर किया 
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो जारी किया है। ये ऑडियो क्लबहाउस चैट का है जिसमें दिग्विजय सिंह अनुच्छेद-370 पर बात कर रहे हैं। इस ऑडियो में दिग्विजय ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटा दिया था।  साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख कोदो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश में भी बांट दिया था। अमित मालवीय ने दावा किया है कि इस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार भी मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा  "क्लबहाउस चैट में राहुल गांधी के करीबी दिग्विजय सिंह पाकिस्तानी पत्रकार से कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो आर्टिकल 370 हटाने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा. सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है..."  उन्होंने अंग्रेजी में लिखा था In a Club House chat, Rahul Gandhi’s top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370…Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है।