logo

अमेरिकी डॉक्टर्स की टीम की तरफ से डॉ. भारती कश्यप ने मंत्री बन्ना गुप्ता को किया सम्मानित

10456news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
IMA की वीमेन विंग की चेयरपर्सन डॉ. भारती कश्यप ने अमेरिकी डॉक्टर्स की टीम की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। नामकुम स्थित आरसीएच में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. कश्यप ने मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित किया है। 

कोरोना काल में बेहतर काम के लिए किया गया सम्मानित 
IMA की वीमेन विंग की चेयरपर्सन डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर प्रबंधन किया था। साथ ही इस कोरोना काल में सीमित संसाधनों में भी कुशल प्रबंधन और बेहतरीन कार्य की बदौलत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना कंट्रोल में अपनी महती भूमिका निभाई थी। इसी को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है। डॉ. कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हर छोटी-बड़ी चीजों की स्वयं मोनिटरिंग करते रहे और संकट से राज्य को उबारा। उनकी मेहनत और कार्यकुशलता के कारण ही आज राज्य में रिकवरी दर 99% के करीब है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 800 के करीब हैं।

सम्मान जनता और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित: बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस सम्मान को पाने के बाद IMA और अमेरिकी डॉक्टर्स के टीम का आभार जताया। मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों समेत हरेक व्यक्ति जो कोरोना संक्रमण के साथ लड़ाई लड़ा हैं उनका आभार जताया है। उन्होंने इस सम्मान को राज्य की जनता को समर्पित किया है।