logo

अब देश में ड्रोन उड़ाना हुआ आसान, जल्द दिखेगी हवा में उड़ती हुई टैक्सी 

12185news.jpg

द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली: 
भारत में ड्रोन उड़ाना अब आसान हो गया है। पेचिदा नियम दूर हुए और लाइसेंस लेना भी आसान हो गया है। गुरूवार को भारत सरकार ने नए ड्रोन नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। नए नियमों से देश में ड्रोन संचालन आसान हो जाएगा। विभिन्न तहर के नियमों को खत्म कर दिया गया है। इससे न सिर्फ ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक, बल्कि कृषि, सुरक्षा, खनन, स्वास्थ्य आदि में ड्रोन का इस्तेमाल हो सकेगा। 

क्या है नए नियम 
- ड्रोन संचालन के लिए पहले 25 फॉर्म भरने पड़ते थे, अब सिर्फ 5 फॉर्म भरन पड़ेंगे।
- रिमोट पायलट लाइसेंस की फीस पहले 3 हजार रुपये थी, अब सिर्फ 100 रुपये होगी।
- यह लाइसेंस 10 साल के लिए मान्य होगा। 
- पहले यह फीस ड्रोन के आकार पर निर्भर करती थी, अब सभी प्रकार के ड्रोन के लिए 100 रुपये ही फीस होगी। 
- कई प्रकार की मंजूरियों को हटा कर स्व सत्यापन को मान्य कर दिया गया है। 
- भारतीय ड्रोन कंपनियों पर विदेशी स्वामित्व पर रोक नहीं होगी। 

जल्द दिख सकती हैं हवा में उड़ने वाली टैक्सी 
नए आसान नियमों के बाद ड्रोन की दिशा में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि आने वाले दिनों में उड़ने वाली टैक्सी भी हवा में उड़ती नजर आएगी। जो ओला और उबर कैप आज सड़कों पर दिखती है, संभव है कि आने वाले समय में वे हवा में उड़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि नए ड्रोन नियम से यह सबकुछ संभद हो सकेगा।