logo

झारखंड में तेजी से फैला रहा है नशे का कारोबार, हजारीबाग पुलिस ने किया दो गिरफ्तार

3564news.jpg


द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

झारखंड के कई जिलों में तेजी से नशे का कारोबार फलफूल रहा है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ अभियान चला रही है, उसको सफलता भी मिल रही है। लेकिन फिर भी गंदा धंधा बंद नहीं हो रहा है। बुधवार को भी हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर के धंधे में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। हजारीबाग और चतरा पुलिस के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। हजारीबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है। उस पर कार्रवाई करते हुए चतरा में छापेमारी की गई और यह सफलता मिली है।

चतरा के गिद्धौर में छापेमारी की गई

लोहसिंगना पुलिस ने शिव शक्ति नाम के युवक को 5 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चतरा जिला के गिद्धौर में छापेमारी की गई। पुलिस ने किशोर दांगी और अनुज दांगी को गिरफ्तार किया है। किशोर दांगी के पास से 5 ग्राम ब्राउन शुगर और तौलने की मशीन बरामद की गई। वहीं, अनुज दांगी के घर से 2 ग्राम ब्राउन शुगर और तौलने की मशीन बरामद की गई है।

पुलिस को चकमा देने के बावजूद पकड़ाया अनुज

जांच के दौरान अनुज दांगी पुलिस को पहले चकमा देकर फरार हो गया था, बाद में धराया। दोनों आरोपियों से हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जब्त ब्राउन शुगर की कीमत लाखों में है। तीनों आरोपी चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ब्राउन शुगर खूंटी से चतरा लाया गया था और फिर इसे हजारीबाग समेत आसपास के क्षेत्रों में खपाने की योजना थी।