logo

डीएसपी अरविंद कुमार पर यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर किया शोषण

3025news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
झारखंड के एक डीएसपी पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। शिकायत हजारीबाग की रहने वाली एक युवती ने की है। पीड़िता ने आरोप लगया है कि जमशेदपुर में पोस्टेड डीएसपी अरविंद कुमार ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया है। मामले की शिकायत सीएम सहित कई अन्य सक्षम अधिकारियों से की जा चुकी है। मामले में अभी कार्यवाही पूरी हुई नहीं है। इससे पहले ही डीएसपी ने दूसरी शादी रचा ली है।

डीएसपी ने आरोप को बेबुनियाद बताया
डीएसपी अरविंद कुमार पूरे आरोप को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि युवती अनर्गल आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर रही है। उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। पीड़िता ने बताया है, कि उसका संपर्क डीएसपी से एक सहेली के माध्यम से हुआ है। वह सहेली डीएसपी की भाभी की बहन है। उसी के द्वारा पीड़िता का परिचय वर्ष 2016 में डीएसपी से हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। डीएसपी अरविंद हमेशा उससे मुलाकात करने के लिए उसके पास किराये के मकान में आया-जाया करते थे। उन्होंने उसके कमरे में आकर शारीरिक संबंध भी बनाया है।

अरविंद ने पीड़िता को धमकाया भी
पीड़िता का आरोप है कि डीएसपी ने उसे धमकाया भी है। डीएसपी अरविंद की बातें सुनकर पीड़िता डिप्रेशन में आ गई। इसके बाद उसके घर वाले उसे वापस रांची लेकर आ गए। वहां उसे सदर अस्पताल में भर्ती कर 15 दिन रखा गया। इस दौरान डीएसपी अरविंद उससे मुलाकात करने के लिए रांची आए और सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द उससे शादी करेंगे।