logo

डीएसपी किशोर रजक को फेसबुक पर लिखना पड़ा महंगा, होगी विभागीय कार्रवाई

4141news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन (एसआइआरबी-2) खूंटी के डीएसपी किशोर कुमार रजक को फरवरी 2019 में स्थानांतरण संबंधित निर्णय के विरुद्ध फेसबुक पर टिप्पणी करना महंगा साबित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की है।

हैक कर लिया होगा किसी ने अकाउंट:डीएसपी
हालांकि, किशोर कुमार रजक ने स्पष्टीकरण में बताया है कि उक्त टिप्पणी से उनका कोई सरोकार नहीं है। उनका फेसबुक अकाउंट किसी और ने हैंडल कर ऐसा किया होगा या फिर कोई फर्जी खाता रहा होगा। जिसमें उनका कोई दोष नहीं है। 

थाना में दर्ज नहीं कराई शिकायत: विभाग
विभाग का कहना है कि अगर डीएसपी किशोर कुमार रजक का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ तो उन्हें इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि फेसबुक पर की गई टिप्पणी डीएसपी ने स्वयं की है।

पत्नी लगा चुकी है दहेज प्रताडऩा का आरोप
डीएसपी किशोर कुमार रजक विवादित रहे हैं। रामगढ़ में रहने के दौरान उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने 13 जून 2018 को दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला की जांच चल रही है।