logo

जमीन हड़पने के लिए बेटे ने पिता को मृत घोषित किया, जिंदा होने का सबूत देते फिर रहे बुजुर्ग 

10998news.jpg

द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:

कलयुग में लोगों के मन में लालच इस कदर घर कर गई है कि लोग अपने माता-पिता के जिंदा रहते ही उन्हें मार देते है। ताजा मामला आया है मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज से। यहां रहने वाले एक 75 वर्षीय को जगह- जगह घूम कर अपने जिंदा होने का सबूत देना पड़ रहा है।  बुजुर्ग ब्रह्मदेव यादव दस्तावेज लेकर लोगों को प्रमाण देते फिर रहे हैं कि वो जिंदा हैं। दरअसल ब्रह्मदेव यादव को कागजों पर जिंदा मारने का यह कारनाम उनके ही बेटे ने किया है। ऐसा सिर्फ उसने जमीन हड़पने के लिए किया है। 

 

2019 से हैं परेशान 
ब्रह्मदेव यादव, 2019 से अपनी जमीन पर कब्जा कर लिए लोगों का दस्तावेज लेकर एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर भटक रहे हैं। बुजुर्ग के बेटे शिवजी यादव ने पिता को  मृत घोषित कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली और फिर उसे बेच दी।  बेटे ने एक बीघा और एक कट्ठा जमीन जमीन बेच दिया। ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि वो बेंगलुरु में 12 साल से सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। जब वापस घर लौटे तो देखा कि जमीन बिक गई है। जमीन पर किसी और ने कब्जा कर लिया है। उनको पता चला कि उनके बेटे ने ही उनको मृत घोषित कर जमीन बेच दी है। 

 

घर भी नहीं है बुजुर्ग के पास 
पीड़ित बुजुर्ग के पास रहने के लिए भी घर नहीं है। वो लगातार अपने बेटे को कोस रहे हैं। उन्होंने 2019 में केस दर्ज करवाया है। एसपी से भी इस मामले में मुलाकात की है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि ऑन द स्पॉट निरीक्षण करते हैं।  बुजुर्ग अपने साथ रजिस्ट्री ऑफिस के पेपर, जिसमें मृत घोषित कर जमीन को बेटे शिवजी यादव ने अपने सगे संबंधी को बेचा है, उसे रखे हुए हैं।