logo

तमाड़ में बीती रात हाथियों ने एक आदमी को कुचलकर मार डाला

तमाड़ में बीती रात हाथियों ने एक आदमी को कुचलकर मार डाला
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड में हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। तमाड़ थाना क्षेत्र के कुरकुटा पंचायत के मुरगीडीह के पास बीती रात हाथियों के समूह ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

कोडरमा में भी शिकार
इधर, मंगलवार की देर रात कोडरमा के जयनगर थानाक्षेत्र स्थित गडगी में 20 जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तिरपाल लगाकर मैदान में सोए एक शख्स को कुचल कर मार डाला। वहीं सो रहे दो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।