logo

झारखंड के इन जिलों में हाथियों का उत्पात! 3 अलग-अलग घटना में 2 की मौत, 1 घायल

11914news.jpg

द फॉलोअप टीम, लातेहार:

झारखंड में सोमवार को हाथियों ने 2 लोगों की जान ले ली। दोनों की मौत 2 अलग-अलग घटना में हुई है। सोमवार को हाथियों ने एक महिला को भी घायल कर दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना चिरु पंचायत अंतर्गत रोहन गांव की है। जंगली हाथी ने 1 महिला को कुचल दिया। दूसरी घटना खरसावां के विषयगोड़ा-काशीडीह गांव की है। 

 

लातेहार के चिरु पंचायत में महिला को कुचला
पहली घटना चिरु पंचायत अंतर्गत रोहन गांव की है। जहां जंगली हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया। घटना सोमवार रात की है। महिला घर में सो रही थी। तभी वहां हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। महिला की नींद खुली तो उसने हाथियों को देख भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हाथी ने महिला को कुचल दिया। मृतिका की पहचान 28 वर्षीय आसिया खातून के रूप में हुई है। मौके पर वन्य कर्मी पहुंचे और परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की मदद भी की।

हाथियो ने नाजरा बीबी को भी पहुंचाया नुकसान
इसी गांव में नाजरा बीबी नामक महिला को भी हाथी ने घायल कर दिया। उधर, चीरू गांव में भी हाथियों ने घरों और खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

खरसावां ने हाथी ने साइकिल सवार को कुचला
खरसावां के बिषयगोड़ा-काशीडीह में भी जंगली हाथियों के झुंड ने एक साइकिल सवार को कुचल डाला, जबकि उसके आगे चल रहे दूसरे साइकिल सवार ने भाग कर अपनी जान बचाई। दोनों ही अपने घर आ रहे थे। घटना सोमवार की देर शाम की है। झुंड में 12 हाथी शामिल हैं और खरसावां क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बलराम केराई के रूप में की गई।