logo

Breaking: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Breaking: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
द फॉलोअप टीम, शोपियां: 
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के शोपियां जिला के पीर की गली स्थित एक जंगल में हो रही है। मुठभेड़ का दायरा बढ़कर अब शोपियां के हुरपोरा के चूर की गली सेडाव इलाके तक फैल गया है। जानकारी के मुताबिक सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। 



आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी
कश्मीर जोन पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि सूचना मिली थी कि पीर की गली स्थित जंगल में कुछ आतंकी छिपे बैठे हैं। सूचना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान में निकली। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान जब जवानों की टीम पीर की गली के जंगली इलाकों में पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। 



सेना-पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरा
जानकारी के मुताबिक सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। बैकअप के तौर पर और जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। एंबुलेंस जैसी स्वास्थ्य सेवा भी मौके पर मौजूद है। जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इलाके में रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। समाचार लिखे जाने तक कोई हताहत नहीं हुआ था।