logo

अवैध अभ्रक खदान में विस्फोट से मजदूर की मौत, 2 लोग घायल

7714news.jpg
द फॉलोअप टीम, नवादा:

नवादा जिला के अवैध अभ्रक खदान में एक्सप्लोसिव ब्लास्ट हो गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 50 साल के जितेंद्र मांझी के रूप की गयी। जिले में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई है जिसमें किसी बेगुनाह की जान चली गयी। शिकायत के बाद भी किसी का ध्यान नहीं जाता। 

मजदूर झारखंड का
जितेन्द्र मांझी टिटहियां गांव का रहने वाला था। इस विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। जिस माफिया ने दोनों मजदूरों को माइंस में काम दिलाया था उसने इलाज के लिए मजदूरों को झारखंड के झुमरीतिलैया के एक निजी नर्सिंग होम भेज दिया है। घायलों में एक मजदूर डोमचांच थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरे मजदूर की पहचान खबर लिखने तक नहीं हो पाई है।

अचानक हुआ विस्फोट
दरअसल एक्सप्लोसिव से अभ्रक माइंस में विस्फोट करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक ही विस्फोट हो गया। वहां मौजूद मजदूर जितेन्द्र मांझी की मौत हो गई। दो मजदूर घायल हो गये। मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी एसटीएफ जवानों के साथ माइंस पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।