द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाका स्थित केंदुआगढ़ा में 50 वर्षीय किसान की ह्त्या कर दी गयी। मृतक की पहचान शुकर महतो के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि देर शाम शुकर महतो खेत की तरफ गया था। काफी देर बीत जाने के बाद भी वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
कुल्हाड़ी से किया गया वार
खोजबीन के दौरान रात में किसान का शव मिली। शुकर महतो के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गुरुवार को पुलिस गांव पहुंची और मृतक के भाई समेत तीन को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों ने इन तीनों पर शक जाहिर किया है।