logo

पंजाब में किसानों ने घेरी कंगना रनौत की गाड़ी, कहा-आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए मांगें माफी

15699news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबईः
अपने बयानबाजियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत मुश्किलों में फंसती दिखीं। पंजाब में कंगना रनौत की गाड़ी को किसानों ने घेर लिया। गुस्साए किसान कंगना के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे । इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना खुद कह रही हैं कि उनकी गाड़ी को किसानों ने रोक लिया है। 

किसानों पर आरोप 
कंगना कह रही हैं कि शुक्रवार को पंजाब के कीरतपुर में उनकी कार को किसानों ने घेर लिया। घटना चंडीगढ़-ऊना हाईवे की है। वीडियो में दिख रहा है बड़ी संख्या में किसानों ने कंगना की सफेद कार को घेर लिया है। भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस के जवान भी वीडियों में दिख रहे हैं। 

टिप्पणी को लेकर विवाद 
किसानों पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर किसान गुस्से में थे। किसानों ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ कंगना टिप्पणी कर रही थी। इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कंगना कह रही हैं कि बहुत सारे लोग मेरे नाम पर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं। और उसी पॉलटिक्स का नतीजा है ये जो आज हो रहा है। 

हिमाचल से लौट रही थीं कंगना
पूरी तरह से मॉब ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। कंगना कार के अंदर बैठी हैं, और बाहर किसान नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय कंगना हिमाचल प्रदेश से लौट रही थीं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, इसलिए उन्हें सड़क मार्ग से पंजाब आना पड़ा।