logo

झारखंड के किसानों का होगा कर्ज माफ, हेमंत सरकार ने तैयार किया खाका, बहुत जल्द घोषणा

408news.jpg
द फॉलोअप टीम
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने किसानों से जो वादा किया था। अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। राज्य की हेमंत सरकार जल्द ही किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है। सरकार ने इसको लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जल्द ही इसे लेकर घोषणा कर दी जायेगी। 
कर्ज माफी का किया गया था वादा
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी इस सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होने दिया जायेगा। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि मौजूदा सरकार हर उस वादे को पूरा करेगी जो जनता से की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल है लिहाजा हम चाह कर भी उतनी तेजी से कार्य नहीं कर पा रहे हैं जितनी तेजी से होनी चाहिए। 
किसानों पर 7900 करोड़ रूपये का है कर्ज 
आपको बता दें कि राज्य के किसानों पर 7900 करोड़ रूपये का कर्ज है, लेकिन झारखंड सरकार 2000 करोड़ रूपये कर्ज माफ करेगी। हालांकि कर्ज माफी से किन-किन किसानों को फायदा होगा और सरकार हर किसान का कितना कर्ज माफ करने जा रही है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों की माने तो 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपये तक का कर्ज माफ हो सकता है।