logo

नाबालिग को पिता और दादी ने बेचा 20 हजार में, जबरन कराई शादी 

11094news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:

राज्य में मानव तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला आया है झरिया के जामाडाेबा से। इस बार हालांकि तस्करी को शादी का नाम दिया गया है। यहां राजस्थान के एक 35 वर्षीय युवक ने 20 हजार रूपये देकर एक बच्ची को ख़रीदा और उससे शादी कर ली। खरीदार सुनील अग्रवाल किशोरी को अपने साथ राजस्थान ले जाना चाहता था। लेकिन माेहल्ले वालाें ने 8वीं की छात्रा को राजस्थान ले जाने से बचा लिए। लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील अग्रवाल काे हिरासत में ले लिया।

14 साल की है किशोरी
किशोरी और महिला दलाल को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया। वहां किशाेरी ने बताया की वह 14 साल की है। वह पढ़ाई करना चाहती है लेकिन उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी करा रहे हैं। वही सुनील अग्रवाल ने बताया कि उसने झरिया की ही एक महिला से 20 हजार रुपए में यह शादी तय की थी। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि किशोरी से जबरदस्ती रस्मे कराई जा रही हैं। उस वीडियो में किशोरी राे भी रही है।

दादी और पिता ने किया सौदा
जानकारी के मुताबिक़ किशाेरी की मां नहीं है। यह सौदा किशोरी की दादी और पिता ने तय की थी। शादी के बदले परिजनों ने 20 हजार रुपए भी लिए। इस सौदे की जानकारी लड़की के दादा को नहीं थी। जब उनको पता चला ताे उन्हाेंने विराेध भी किया।सीडब्ल्यूसी की सदस्य विद्याेत्तमा बंसल और देवेंद्र शर्मा ने बताया कि झरिया पुलिस किशाेरी काे लेकर आई थी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच चल रही है। किसी को इस बात की भनक ना लगे कि लड़की को बेचा गया है इसलिए उसकी शादी दिखावे के लिए की जा रही थी।