logo

चाय बनाने में हुई देरी तो पिता-पुत्र ने दुकान में घुसकर महिला को मारा और भाग गए

5127news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर : 
चाय बनाने में देरी हुई तो पिता-पुत्र ने महिला पर अंधाधुन वार करना शुरू कर दिया। यह हैरान कर देनी वाली घटना जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर की है। दरअसल, चाय बनाने में देरी होने पर शनिवार की सुबह दुकान में घुस पिता-पुत्र द्वारा महिला से मारपीट की गई। बता दें की पीड़ित महिला गंगा देवी (34 वर्ष) एक स्टील कंपनी के पास चाय दुकान लगाती है। महिला का इलाज MGM में कराया गया। गंगा देवी के अनुसार, चाय बनाने वाले बर्तन से उसके सिर पर वार किया गया। यह भी कहा कि चतुर्थ राय का बेटा पिछले कुछ दिनों से उसे फोन कर परेशान करता था। शनिवार की सुबह वह उसके दुकान पर चाय पीने आया और फिर यह घटना हुई। 

ये भी पढ़ें......

क्या था मामला 
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब गंगा देवी को चाय बनाने में देरी हुई तो युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके विरोध करने पर युवक ने अपने पिता को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुकान में घुसकर मारपीट की। इसके बाद चाय बनाने वाले बर्तन से दोनों ने उसके सिर पर वार किया। महिला को घायल अवस्था में उसे दुकान में ही छोड़ दोनों मौका देख फरार हो गए। महिला को देख आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसका इलाज किया गया।