द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
शहर के साकची बाजार (Sakchi market jamshedpur) में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के लगभग भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 6 दुकानें जलकर खाक हो गई। खबर मिलते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉट-सर्किट की वजह से आग की लगने की आशंका जताई जा रही है।
काफी मशक्कत से पाया काबू
मामले के संबंध में दुकानदारों ने बताया कि दो बजे सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान बंद करने के बाद दुकानदार जैसे ही घर पहुंचे की खबर मिली कि बाजार की दुकानों में आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी साकची थाना के साथ-साथ फायर बिग्रेड को दी। टाटा स्टील और झारखंड सरकार की अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना से पूरे बाजार में अफ रातफरी का माहौल है।