logo

नेत्रहीन नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

4318news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला: 
गुमला में एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मानसिक रोगी भी है। दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो दुष्कर्म का राज खुला। इस संबंध में गुमला थाना में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। केस दर्ज कर महिला थाना की पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं कोर्ट में प्रस्तुत कर 164 का बयान दर्ज किया गया।

क्या है मामला 
एक सप्ताह पहले गुमला की एक संस्था की कुछ महिलाएं पीड़िता की गांव गयी थी, तभी लड़की की स्थिति को देख कर जांच पड़ताल शुरू की गयी। इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी गुमला को मिली। सीडब्ल्यूसी ने मिशन बदलाव के जीतेश मिंज से इस मामले में मदद मांगा। श्री मिंज गांव पहुंचे। आंगनबाड़ी सेविका सहित कई लोगों से पूछताछ की, तब लड़की से दुष्कर्म होने व गर्भवती होने का मामला सामने आया। 19 जनवरी को इसकी जानकारी महिला थाना को दी गयी। साथ ही पीड़िता के परिवार द्वारा आवेदन सौंप कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। 20 जनवरी को पुलिस ने लड़की को अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल कराया।

आवाज से आरोपियों की पहचान की जायेगी
नि:शक्त सह नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद गुमला पुलिस हरकत में आ गयी है।पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। लड़की से विभिन्न पहलुओं पर महिला पुलिस ने पूछताछ की है। लड़की देख नहीं सकती, इसलिए आरोपियों की पहचान करना मुश्किल है। ऐसे में पुलिस ने आवाज के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की योजना बनायी है।