logo

नई राजनीतिक पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा की पहली कार्यसमिति बैठक संपन्न, इस साल तक 50 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

10631news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
नवगठित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एकदिवसीय कार्यसमिति का पहला बैठक शुक्रवार को ए.जी. मोड़, डोरण्डा में किया गया। उक्त बैठक में मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं सात जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। इस कार्यसमिति का उद्घाटन सरयू राय औऱ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि यह भाजमो की पहली विधिवत बैठक है। इस बैठक में लगभग सभी पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा आम आदमी के समस्याओं को सुलझाने के लिए बनाया गया एक समूह है, जिसमें जनहित से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु मोर्चा के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने स्तर से प्रयास करना होगा। 

सभी जिलों में चुने जा चुके हैं जिलाध्यक्ष 
मौके पर भाजुमो के अध्यक्ष, श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा "आपके विचार, आपकी सोच ही हमारे लिए ऊर्जा है। यही उर्जा लेकर ही हम अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दों पर काम करेंगे। यदि हम आदरणीय सरयू राय जी के सिद्धान्तों को आदर्श मानकर कार्य करेंगे तो हमें निश्चित सफलता मिलेगी"। धर्मेंन्द्र तिवारी ने बताया कि राँची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा, गिरिडीह एवं सरायकेला-खरसांवा में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। सर्व सहमति से धर्मेंन्द्र तिवारी ने सरयू राय को पार्टी का संरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारियों ने पारित कर सरयू राय को पार्टी का संरक्षक बनाया गया। 

इस साल के अंत तक 50 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य 
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के आई टी और सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष अमिया विक्रमा की अगुवाई में पार्टी की वेबसाइट www.bjmindia.org और सोशल मीडिया - फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हैंडल bjm4ind और पार्टी के ध्वज का उद्घाटन सरयू राय और धर्मेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। विक्रमा ने इस साल के अंत तक 50,000 सदस्य को पार्टी से जोड़ने कि बात कही। उक्त कार्यसमिति में सातों जिलों के जिलाध्यक्षों ने अपनी बात रखी और अपने सुझावों, विचारों को कार्यसमिति के सदस्यों के बीच साझा किया। बैठक का संचालन भाजुमो के महासचिव आशीष शीतल ने किया, विषय प्रवेश कार्यलय प्रभारी डा. ओ.पी. पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पार्टी महासचिव निरंजन कुमार सिंह ने किया।