logo

खाना खा रहे थे मछुआरे तभी हुआ जोरदार हमला, 2 की हालत गंभीर

8435news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

पिपरा थाना क्षेत्र के सिरिनिया डैम में मछुआरों के समूह पर गुरुवार को दिनदहाड़े हमला किया गया। बताया जा रहा है कि 30 से 40 असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडे से आधा दर्जन मछुआरों की पिटाई की। घटना में मछुआरों को काफी चोट आई है। दो मछुआरे सुरेश चौधरी और कपिल देव चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पिपरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

साल 2020 में भी हुई थी ऐसी ही घटना
साल 2020 में भी मई के महीने में सिरिनिया डैम में मछली पालन कर रहे इन मछुआरों पर हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि अजनिया मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड से जुड़े मछुआरे इन दिनों सिरिनिया डैम में मछली पालन कर रहे हैं। गुरुवार को मछली मारने के बाद लिमिटेड से जुड़े सदस्य मछली बेचने हरिहरगंज बाजार गए थे। छह से सात लोग डैम परिसर में ही खाना खा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

मौखिक सूचना पर जारी है छानबीन
पिपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। लेकिन मौखिक सूचना पर छानबीन की जा रही है। लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।