logo

पेरिस से बेगुसराय पंहुची विदेशी दुल्हन, भारतीय रिती-रिवाज से रचाई बिहारी बॉय के साथ शादी

15234news.jpg

द फॉलोअप टीम, बेगुसरायः


सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी, यह महज गाना नही है। कई बार यह बिल्कुल सच होता दिखता है। लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी सीमा को पार करते हुए अपनी मंजिल तक पंहुच ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बेगुसराय में, यहां एक  विदेशी युवती अपने प्यार को पाने के लिए फ्रांस से भारत पंहुची। युवती मैरी अपने पूरे परिवार के साथ भगवानपुर पहुंची। 21 नवंबर को हिंदी रीति-रिवाजों से अपने प्रेमी राकेश से शादी रचाई।राकेश कुमार बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत के कटारिया का रहने वाला है। वहीं मैरी फ्रांस की राजधानी पेरिस की रहने वाली हैं ।


टूरिस्ट गाइड का काम करता था 

राकेश पहले टूरिस्ट गाइड का काम करता था इसी दौरान भारत घूमने आई फ्रांस की मैरी से 6 साल पहले राकेश की मुलाकात हुई थी, जो कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई। बाद में राकेश फ्रांस चला गया और दोनों ने कपड़े का व्यवसाय करने लगे।  दोनों में नजदीकियां और बड़ी इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। कटारिया गांव में रविवार की रात शादी संपन्न हुई। जयमाला के दौरान वर वधु के परिवार ने एक दूसरे को माला पहनाकर अपनी खुशी का इजहार किया ।


माता-पिता काफी खुश हैं 
दूल्हे के पिता रामचंद्र शाह ने बताया कि उनका पूरा परिवार फ़िलहाल कोलकाता में रह रहा है। गाइड का काम करने के दौरान ही उनके बेटे की मुलाकात मैरी से हुई थी। राकेश और मैरी साल में कई बार भारत आते रहते हैं। दोनों फ्रांस में कपड़े का व्यवसाय करते हैं। मैरी ने भारतीय संस्कृति के तहत शादी रचाने की बात कही राकेश की मां की इस शादी से काफी खुश हैं