logo

झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन बने झारखंड विधानसभा के अधिवक्ता

3163news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन को झारखंड विधानसभा का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इनके अलावा अधिवक्ता अनिल कुमार और शिवम कुमार को भी विधानसभा के अधिवक्ता के तौर पर नियुक्त किया गया है।

झारखंड विधानसभा सचिवालय ने यह आदेश पारित किया है। उन्होंने अपने आदेश में यह बताया है कि झारखंड विधानसभा के विरुद्ध झारखंड हाई कोर्ट में दायर याचिका पर विधानसभा की ओर से पूर्व अपर महाधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता अनिल कुमार और शिवम कुमार पक्ष रखेंगे। इसके लिए विधानसभा इन्हें नियुक्त किया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के आदेश पर विधानसभा सचिवालय के सचिव महेंद्र प्रसाद के द्वारा आदेश पारित किया गया है।