logo

Sahibganj: बांग्लादेशियों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला पूर्व मुखिया गिरफ्तार, 2012 से ही थी तलाश

14427news.jpg

द फॉलोअप टीम, साहिबगंज: 

साहिबगंज पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर आरोप है कि वो भारत में अवैध रुप से घुसे बांग्लादेशी नागरिकों का फर्जी पासपोर्ट बनवाता था। गौरतलब है कि पुलिस को आरोपी की बीते 9 साल से तलाश थी। शख्स की पहचान गणेश कीर्तनिया के रूप में की गई है। पुलिस ने गणेश को राधानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत श्रीधर दियारा गांव से पकड़ा। 

पूर्व मुखिया रह चुका है गणेश कीर्तनिया
मिली जानकारी के मुताबिक गणेश पूर्व मुखिया रह चुका है। आरोप है कि मुखिया पद का दुरुपयोग करते हुए उसने बांग्लादेशियों का फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया। उनको बांग्लादेश भेजा। मामले में गणेश के खिलाफ 2012 में ही मामला दर्ज करवाया गया था। वो तभी से फरार चल रहा था। गौरतलब है कि गणेश कीर्तनिया 10 लोगों का फर्जी पासपोर्ट बनवाते हुए पकड़ा गया था। तब स्पेशल ब्रांच की टीम ने गुपचुप तरीके से जांच की और पता चला की फर्जी है। 

2012 से ही जारी थी गणेश कीर्तनिया की तलाश
स्पेशल ब्रांच ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को दी। मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई करते हुए राधा नगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच शुरू की गयी। मामले की जांच जारी थी। जांच की भनक लगते ही गणेश कीर्तनिया फरार हो गया। पुलिस को उसी वक्त से उसक तलाश थी। गौरतलब है कि जिले की तात्कालीन पुलिस अधीक्षक के विजयालक्ष्मी ने तत्काल कार्रवाई की थी।  उस समय गणेश कीर्तनिया को गिरफ्तार भी किया गया था। राधानगर थाना में पूछताछ के दौरान वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।