logo

मुंबई में बन रहा महेंद्र सिंह धोनी का खूबसूरत बंगला, क्या रांची को अलविदा कह देंगे माही! 

12787news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी कुछ भी करते हैं तो उस पर देश और दुनिया की नजर रहती है। उनके प्रशंसकों की नजर उनके हर एक गतिविधि पर रहती है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में एक घर खरीदा है जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया तस्वीर आते ही धोनी को चाहने वाले यह जानने को उत्सुक हो गए हैं कि क्या धोनी अब मुंबई में ही शिफ्ट हो जायेंगे।

रांची में एमएस धोनी के 2 मकान हैं
महेंद्र सिंह धोनी का रांची में 2 घर है। एक घर हरमू रोड में हैं। धोनी पहले इस घर में रहते थे। हरमू का घर जहां बना है वो जमीन झारखंड सरकार ने धोनी को दी थी। धोनी ने अपने इस घर का नाम शौर्य दिया था। क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में धोनी इसी मकान में रहा करते थे। उसके बाद धोनी ने नगड़ी में अपने  सपनों का महल बनाया। धोनी का ये घर करीब 7 एकड़ जमीन में फैला हुआ। धोनी के इस घर में सारी सुख सुविधा मौजूद है। धोनी के साथ उनके माता- पिता भी रहते हैं। 

खेती किसानी करते हुए भी दिखते हैं धोनी 
रांची के नगड़ी में महेंद्र सिंह धोनी के पास एक फार्म हाउस भी है जहां पर वो खेती और पशुपालन करते हैं। कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने रांची में स्थित फार्म हाउस पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे थे और सब्जियां उगा रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाले फार्म हाउस का नाम कैलाशपति है। इस फार्म हाउस की खास बात यह है कि यह लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। पत्नी साक्षी यहां की तस्वीरें भी साझा करती हैं। 

क्या रांची छोड़ने की प्लानिंग कर हैं धोनी
मुंबई में आलीशान मकान बनाने की खबर सुनने के बाद धोनी को चाहने वालों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब धोनी रांची छोड़ देंगे। हालांकि इस संबंध में धोनी के परिवार के तरह से कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन धोनी धीरे- धीरे देश के हर बड़े शहर में एक मकान बना रहे हैं या फ़्लैट खरीद रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी का पुणे और नोएडा में भी एक मकान है। नोएडा वाले मकान का पता तब चला था जब उसमें चोरी हो गई थई।