logo

पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया सहायता शिविर का उद्घाटन, कोरोना मरीजों को फ्री मिलेगी कई सुविधाएं

8465news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू
इंटक पलामू के द्वारा मेदिनीराय महाविद्यालय हॉस्पिटल में सहायता शिविर की शुरुआत की गयी। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया। इस शिविर में कोरोना मरीजों और उनके परिजनों के लिए पौष्टिक बोजन, शुद्ध पेयजल, मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है। सेवा सुबह दस रात 11 बजे तक उपलब्ध होगी। 

जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी फ्री सेवा
शिविर में ना केवल भोजन, पानी, मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है बल्कि जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन, बेड, इंजेक्शन, जीवन रक्षक दवा और एंबुलेंस सेवा भी मुहैया करवाया जायेगा। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संयम और धैर्य बरतना है। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते रहना है। 

उद्घाटन कार्यक्रम में ये लोग शामिल थे
उद्घाटन सामारोह में मुख्य रूप से जिला इंटक अध्यक्ष राम्प्रवेश सिंह महासचिव रंजन कुमार दुबे,बलि सिंह,इमरान आलम,उदय दुबे, तुलसी पासवान,मुन्ना खां, सुधीर तिवारी,सुधाकर कृष्ण गोपाल,बिनोद सिंह,अब्दुला,खां लोग उपस्थित थे। इन सबने इस प्रयास की काफी सराहना की।