logo

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण

14726news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और भूतपूर्व केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उनको ये सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन साल 2020 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। गौरतलब है कि बिहार की पांच हस्तियों का चयन इस बार पद्म सम्मान के लिए किया गया था। पूर्व राज्यपाल मृदुल सिन्हा भी शामिल रहीं। 

मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्मश्री मिला
गौरतलब है कि गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा को भी मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पद्म सम्मान की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही कर दी गई थी। इस वर्ष सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 शख्सियतों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 29 महिलायें ऐसी थीं जिनको पद्म सम्मान दिया गया। 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किाया गया। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित
बिहार से कला के क्षेत्र में दुलारी देवी औऱ रामचंद्र मांझी जबकि चिकित्सा जगत में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। खेल जगत में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, सिनेमा जगत में कंगना रनौत और अदनान सामी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने सबको सम्मानित किया।